बलौदाबाजार - कसडोल

मोबाइल मेडिकल यूनिट से निःशुल्क हो रहा उपचार

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण एक शासकीय योजना है। जिसका उद्देश्य शहरी स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और लाभों का पहुंच प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत शहरी स्लम निवासियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

लवन– नगर पंचायत लवन वार्ड क्रमांक 04 में मुख्यमंत्री स्लम योजना के तहत लगाए गए शिविर में आये कई मरीजों का हुआ ईलाज
स्लम के तहत लगाए गए शिविर में अपना इलाज कराने आए गजेंद्र ने बताया कि होटल मेंकाम करते है कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी और थकान बुखार भी आ रहा था। लेकिन प्राइवेट अस्पताल का खर्च वहन कर पाना मुश्किल था। जबकि शिविर में उनका इलाज मुफ़्त में हो गया। वो कहते हैं कि उन्हें अस्पताल के चक्कर भी नहीं काटने पड़े और इलाज और स्वास्थ्य की जाँच में कुछ खर्च नहीं करना पड़ा। धनिशा साहू को कुछ दिनों से हाथ-पैर में झुनझुनी एवं कमजोरी की तकलीफ थी। वह कहती है कि वाहन मोबाइल यूनिट शिविर में दोबारा जांच कराने पर उन्हें दवाई के साथ स्वास्थ टॉनिक भी दिया गया था। जिससे उन्हें बीमारी से राहत मिली हैं। हाथ-पैर में झुनझुनी एवं कमजोरी में फ़र्क़ पड़ा है। सरिता धीवर ,कविता ने बताया कि सर्दी खासी का इलाज मुफ्त में हुआ। लवन शहर की ग़रीब बस्तियों के लोग इलाज करा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button