जांजगीर चंपा

छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

जांजगीर – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को
मामला नैला थाना क्षेत्र का है। जहां एक दिन दहाड़े मामूली विवाद के कारण एक युवक की जान चली गई।
छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला।
विवाद के बाद समझाने आए भाई पर उसने चाकू से वार कर दिया। गले में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम मुकेश सूर्यवंशी (27) है, जो कि वार्ड नंबर- 2 में रहता था। वह पेशे से मजदूर था। जबकि आरोपी का नाम जितेश कुमार सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष है। पड़ोसी से विवाद के बाद बड़ा भाई उसे समझा रहा था। जिससे वह भड़क गया और चाकू से हमला कर मार डाला।

जितेश का पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र चंदेल से पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगा। जिसके बाद नरेंद्र दरवाजा बंद कर अंदर चला गया। वह बाहर खड़े होकर दरवाजा पीटने लगा। इतने में उसका बड़ा भाई आया और कहने लगा कि लड़ाई क्यों कर रहा है। गुस्साए भाई ने कहा कि तू कौन होता है टोकने वाला।

गर्दन पर किया चाकू से हमला

इसके बाद उसने चाकू से मुकेश के गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाई को परिजन जिला अस्पताल जांजगीर मैं भर्ती कराया गया। फिर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button