
( संवाददाता रॉकी साहू ) जांजगीर-चांपा में 19 मई को आयोजित संविधान बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया यह रैली मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित की गई थी, जिसमें संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया गया रैली में प्रमुख रूप से सचिन पायलट एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव, दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, टी.एस. सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री, एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ प्रभारी सचिवगण सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के कांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहे।

यह रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण था। नेताओं ने भाजपा पर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया और दलित आदिवासी एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
इसी रैली में कसडोल विधायक संदीप साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जनता को संविधान की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान विधायक संदीप साहू ने कहा की संविधान हमारा गौरव है और इसकी रक्षा करना हर भारतीय का धर्म है उन्होंने यह भी दोहराया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक लोकतंत्र की मजबूती में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है कांग्रेस की सोच हमेशा समावेशी लोकतांत्रिक और संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति समर्पित रही है उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज संविधान की मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं जिसे हर नागरिक को पहचानना और उसके विरुद्ध खड़ा होना ज़रूरी है। रैली में शामिल जनसमूह ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन प्रकट करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।




