जांजगीर चंपा

सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती कात्रेंनगर आश्रम में मनाई गई

जांजगीर चांपा (शक्ति) :- भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकला और शिल्पकला का देवता माना जाता है. लोग घरों में कम दफ्तरों में उनकी पूजा ज्यादा करते हैं. उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर भी माना जाता है. विश्वकर्मा जयंती आज पूरे देश भर में मनाई जा रही है.

इस बीच जांजगीर चांपा जिलें के मशहूर सेवाभावी संस्थान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर आश्रम में भी सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, देवताओं के वास्तुकार भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती मनाय गया।

विश्वकर्मा जयंती के पर्व में आज संस्था के सभी ट्रेक्टर , पिकअप , बोलेरो , एम्बुलेंस इत्यादि वाहनों का पूजा अर्चना किया गया संस्था के कार्यकर्ता मनमोहन ने बताया की पद्मश्री दामोदर गणेश बापट जी जब जीवित थे तो सदैव इस बात को कहां करतें थे !
की हम तो केवल इस संस्था के प्रबंधक है व्यवस्थापक हैं पर यहां रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता व रुग्ण माता बहनें ही इस संस्था के मालिक हैं।

उसी परंपरा को जीवंत रखतें हुए आज विश्वकर्मा जयंती के इस शुभ अवसर पर आश्रम परिसर के ही कुष्ठ रोग से पीड़ित स्वस्थ कार्यकर्ता भाई रथराम श्रीवास के करकमलों द्वारा प्रत्येक वाहनों का पूजन कराया गया , इस बीच संस्था के वाहन प्रमुख भोलानाथ व सभी सहयोगी कार्यकर्ता बंधु काफी संख्या उपस्थित हुए।।

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button