

राकी साहू लवन. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तिन माता राजीम जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ राजीम में मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से साहू समाज के लोग शामिल हुए इसी कार्यक्रम में लवन नगर साहू समाज के पदाधिकारी भी शामिल होकर भगवान राजीव लोचन, भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव एवं भक्तिन माता राजिम जी के दर्शन प्राप्त किए और भव्य एवं ऐतिहासिक जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लवन से नगर अध्यक्ष प्रेमनारायण साहू,रामकुमार साहू,परस साहू,योगेश साहू,गोपाल साहू ,आई टी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग उपाध्यक्ष गयेश्वर साहू,संगठन सचिव युवा सर्वेंद्र साहू ,रायपुर संभाग आई टी प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव शंकर साहू,नरेंद्र साहू एवं ,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश प्रचार सचिव राकी साहू उपस्थित रहे




