बलौदाबाजार लवन

ग्राम कोहरौद में गुरुघासीदास जयंती पर तीन दिवसीय मेला आयोजित

लवन – ग्राम कोहरौद में महान संत सतगुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन 21 जनवरी से 23 जनवरी तक किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।मेले के दौरान सतनाम पंथ से जुड़े कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, सत्संग, शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button