छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू दिल्ली में बिखेरी— सांसद कमलेश जांगड़े ने दिल्ली में मनाया हरेली पर्व

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा को राजधानी दिल्ली की सरजमीं पर जीवंत करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने हरेली तिहार के पावन अवसर पर विशेष आयोजन में भाग लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के नई दिल्ली स्थित निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य सांसदगणों के साथ मिलकर गौ माता एवं कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर सांसद जांगड़े ने कहा कि हरेली पर्व केवल खेती-किसानी तक सीमित नहीं है, यह हमारी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामूहिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और समृद्धि, हरियाली व खुशहाली की कामना का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक परंपराएं देश की राजधानी में भी अपनी विशेष पहचान बना रही हैं। हरेली जैसे लोक पर्वों के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम मिलता है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से आए सांसदों और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन व गीतों के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button