
आज दौरे मे PM मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अमूल फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ का स्वर्ण जयंती समारोह एक कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री महेसाणा में तरभा वालीनाथ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थिति रहेंगे
मेहसाणा स्थित वालीनाथ महादेव के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा गुरुपुष्प अमृत सिद्धि योग में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगी। इस दौरान देश के कई महात्मा,साधू-संत मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वहां पर पांच लाख लोगों की मौजूदगी संभावना है । ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी वालीनाथ धाम जिस शिवलिंग को स्थापित करेंगे।
इस मंदिर की एक विशेषता है कि पूरे देश के शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन शिवलिंग में होते हैं, लेकिन यहां पर उनका स्वंयमुखा स्टैच्यू भी है।
दोपहर 1 बजे मेहसाणा में जनसभा और विकास कार्यों का उद्घाटन और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी शाम 4.15 बजे नवसारी में जनसभा और विकास कार्यों का उद्घाटन और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी शाम 6.15 बजे काकरापार में परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे। पीएम मोदी सूरत से वाराणसी के प्रस्तान करेंगे और फिर रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे। पीएम मोदी 23 तारीख को वाराणसी में रहेंगे।




