
इन दिनों भारत में लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है अलग-अलग राज्यों में प्रत्याशियों द्वारा जोर-जोर से प्रचार प्रसार की जा रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि चुनाव से पहले ही एक लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत से चुनाव लड़ रहे मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए विदित हो कि सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाडी का नामांकन पहले ही रद्द हो चुका था वही बचे 4 निर्दलीय ये 3 छोटे दलों और बसपा से प्यारेलाल भारती ये सभी आठ उम्मीदवारो ने
आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए वही गुजरात के सभी 26 सीटों में 7 मई को मतदान होना है अब सूरत में निर्विरोध निर्वाचित होने पर वहां 25 सीटों में मतदान संपन्न होंगे वही उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.



