
अपने कार्यो में लापरवाही एवं राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों में अनियमितता के चलते पांच पटवारी और एक राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहाँ पांच पटवारी और एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया गया इन सभी पर कार्य में लापरवाही और राजस्व विभाग के कार्यों में अनियमितता के चलते सस्पेंड किया गया है विदित हो कि पिछले दिनों राजस्व विभाग की एक बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने पटवारी और निरीक्षक को हिदायत दी थी इसके बाद भी काम में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने
ऋषिता तिवारी पटवारी मल्हारगंज,
हरीश शर्मा पटवारी मल्हारगंज,
ओम परमार पटवारी बिचोली,
नितेश राणा पटवारी राउ,
प्रभु दयाल जूनी इंदौर,एवं
राजस्व निरीक्षक सुबोध इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है



