देश

शानदार जीत के बाद लालदुहोमा ने ग्रहण किया मिजोरम के मुख्यमंत्री का पद

आइजोल: जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालडुहोमा ने शनिवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया। बता दें कि मैक डोनाल्ड हिल आइजोल में 9 दिसम्बर सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री का परिवार, मिजोरम चर्च लीडर्स कमेटी के पदाधिकारी और मिजोरम पीपुल्स फोरम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम ने अपने आधिकारिक कक्ष में किया प्रवेश
वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम लालदुहोमा को बधाई देने वाले लोगों का ताता लग गया। वहां मौजूद उनके सहयोगियों के साथ ही आईएएस, आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन की कार्यवाही सीएम बंगले के दौरे के साथ शुरू हुई, जिसके बाद सीएम ने अपने आधिकारिक कक्ष में प्रवेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button