
रॉकी साहू लवन – जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के छात्र और छात्राओं ने 24 अगस्त रविवार को पीएम श्री के शैक्षणिक भ्रमण के तहत बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरोधपुरी धाम पहुंचकर दर्शन लाभ किया वहीं शिवरीनारायण स्थित माता शबरी के मंदिर पहुंचकर छात्रों ने दर्शन लाभ लिए। जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के प्राचार्य बि गिरिजा एवं शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी राजेंद्र सिक्का से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा सातवीं के कुल 80 छात्र और छात्राएं ने आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरोधपुरी धाम पहुंचकर मुख्य मंदिर, छाता पहाड़, अमृत कुंड ,चरण कुंड एवं सबसे ऊंचा जैतखंभ का दर्शन लाभ करके खुशी का महौल बोच्चो में दिखाई दिए ।बताया गया कि छात्रों ने बाबा गुरु घासीदास के जन्मस्थली में पहुंचकर माथा भी टेके कई छात्राओं ने नारियल भी चढ़ाई छात्रों में खुशी की लहर देखी गई बताया गया कि गिरोधपुरी धाम के बाद छाता पहाड़ ओर महानदी किनारे स्थित शिवरीनारायण जहां मां शबरी माता एवं अनेक मंदिरों का भी दर्शन का लाभ छात्रों ने लिए । इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्र और छात्राओं के मन में बौद्धिक क्षमता एवं धार्मिक भावना का चेतना जागरण होगा। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में विद्यालय के ग्रंथपाल राजेंद्र सिक्का, धनेश कुमार साहू, शैल श्रीवास और सुमन कौशिक के नेतृत्व में इस भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।



