
( संवाददाता रॉकी साहू ) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट, गाइड की बैठक माननीय राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पांडेय, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव, राज्य संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती शिवानी गणवीर सहित बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से जिला सचिव डॉ. जगदीश “हीरा” साहू, संयुक्त जिला सचिव श्रीमती कीर्ति वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री सूरज कसार, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री नेहा उपाध्याय एवं सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के द्वितीय दिवस बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सचिव डॉ. जगदीश हीरा साहू को माननीय राज्य मुख्य आयुक्त ने स्काउटिंग की सर्वोच्च ट्रेनिंग लीडर ट्रेनर का ऑनरेबल चार्ज प्रदान किया गया।

राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) द्वारा बीड्स पहनाया गया। जगदीश हीरा साहू की इस उपलब्धि पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (गाइड) श्रीमती वंदना तिवारी सहायक राज्य आयुक्त इनु राम वर्मा, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त हिमांशु भारतीय जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वय मनीष बघेल सुश्री रजनीकला पाटकर सहित छत्तीसगढ़ के सभी स्काउटर गाइडर, जिले के समस्त पदाधिकारीगण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के प्राचार्य भानुराम श्रेय जी एवं समस्त स्टॉफ सहित मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की।


