
नगर पंचायत लवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—को आत्मसात कर देश के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक के सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान किया गया एवं सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर सीएमओ प्रणव प्रवेश प्रधान,उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई, प्राचार्य हरिशंकर जोशी,पार्षदगण भारत भूषण साहू, नंदू वर्मा, ओमप्रकाश साहू, हरप्रसाद बार्वे, महेश कुर्रे, एवं स्टाफ वीरू लोधी, राजेश वर्मा, जितमणि बार्वे सहित बड़ी संख्या में नगर वाशी उपस्थित रहे।







