लवन

बीजेपी कार्यकर्त्ताओ नें दिए प्रतिक्रिया विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान मे रख कर बनाया गया बजट

( रॉकी साहू ) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केन्द्रीय बजट 2026 पेश किया जिसका सीधा प्रसारण भाजपा मंडल लवन मे जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ द्वारा देखा गया।
बजट के बारे मे जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा ने बताया कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान मे रखते हुए गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है जिसमे प्रमुख रूप से महात्मा गांधी स्वरोजगार के अन्तर्गत खादी ग्रामोद्योग को बढाने ,आयुर्वेद के नये एम्स स्थापित करने,गंभीर जानलेवा बीमारियो पर लगने वाली दवाईयो को कर मुक्त करने,पर्यटन स्थलो पर टूरिस्ट को बढावा देने हेतू गाईड की प्रशिक्षण,लखपति दीदी योजना के तहत महिला समूहो के माध्यम से महिलाओ के जीवन स्तर को सुधारने जैसी महत्वपूर्ण योजनाये है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मे तेजी से विकास होगा।
मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ने बताया कि इस बजट मे हर जिले मे गर्ल्स हास्टल बनाने जैसी योजनाओ के माध्यम से बेटियो को भी बड़े शहरो मे रहकर पढ़ने लिखने मे मदद मिलेगी। इसके अलावा टैक्स मे किसी तरह की फेरबदल न करते हूए यथावत रखा गया है जिससे कर दाताओ पर किसी तरह की बोझ नही पड़ेगी।
आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा,मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी,अध्यक्ष नगर पंचायत लवन शिव मंगल सिंह चौहान, महामंत्री चन्द्रभूषण वर्मा ,उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू,सहकारी समिति लवन प्राधिकृत अधिकारी दुर्गेश बाजपेयी, पारस ताम्रकार, गोबिंद घृतलहरे , विकास अग्रवाल,योगेश साहू,योगेश सिंघम , केशव मिश्रा, अश्वनी वर्मा, विजय साहू, सुमेन्द्र बार्वे, कमलेश वर्मा, मालिकराम वर्मा, घुरऊराम वर्मा, दिनेश्वर के अलावा बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button