लवन

शा. उ. मा. वि. डमरू में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

( संवाददाता रॉकी साहू )शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में वार्षिकोत्सव दिनाँक – 02.02.2026 जनभागीदारी समिति के सदस्य, विद्यालय स्टॉफ पालकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सर्व प्रथम माँ सरस्वती पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात डागेश एवं साथियों के द्वारा गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात मंच में विराजमान अतिथियों जनभागीदारी के सदस्य छतराम साहू, मनोहर यादव, प्राचार्य भानू राम श्रेय, राम लाल साहू, व्याख्याता मनोहर लाल साहू, हेमंत राम साहू का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में कक्षा 8 वीं से मीनू एवं साथियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सेवा जोहार दुर्गा देवदास एवं साथी 9th ब, हाय डारा लोर गेहे अमृता एवं साथी 11th आर्ट, आदिवासी गीत डागेश एवं साथी 11th आर्ट, तोर पिरित के धुन मा भामिनी एवं साथी 11th आर्ट, बैला के घांघर बाजे धनेश्वरी एवं साथी 9th संस्कृत, साउथ इंडियन डांस दीपिका एवं साथी 11th विज्ञान , मउहा झरे (रीमिक्स) मीनाक्षी एवं साथी 7 वीं, सुनो गौर से दुनिया वालों डागेश्वर एवं साथी 6th , या झुलनी मा झूल रहे करिश्मा एवं साथी 10 th B , पिंगा दाबोली पिंगा पूनम एवं साथी 8th, ए पान वाला बाबू सुधा एवं साथी 9th संस्कृत, जग सुना सुना लागे (रीमिक्स) संगीता एवं साथी 8th, नैनों वाले ने पिया मधुशाला जागृति एवं साथी 12 th , लुका ले तोर चेहरा ला ममता एवं साथी 7 th , ये शुभारंभ शुभ घड़ी आयी अमृता एवं साथी 11th आर्ट, रसा जामु डाली रे (उड़िया) भामिनी एवं साथी 11th आर्ट, फन डांस डागेश एवं साथी 11th आर्ट, तैंहा आहूं कहे रहे जवांरा दीपिका एवं साथी 11th विज्ञान, मइया ला नींद आवै वो धनेश्वरी एवं साथी 9th संस्कृत जैसे विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ जगदीश “हीरा” साहू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मनमोहक गीत प्रस्तुत किया जिसमें दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता डॉ. जगदीश “हीरा” साहू ने किया। डॉ टेकराम साहू, रामलाल साहू ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य भानु राम श्रेय ने किया। कार्यक्रम की तैयारी में श्रीमती स्मिता चंदेल, सुश्री मंजू डहरिया, श्रीमती गायत्री देवांगन अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता मनोहर साहू, राजेश साहू, महेंद्र जांगड़े, राजेश कुमार साहू, हेमन्त साहू, सुरेंद्र पैकरा, चंद्रशेखर पटेल, चंद्रशेखर साहू, हरीश मिरि सहित समस्त शिक्षक, ग्राम के गणमान्य नागरिक जितेंद्र पैकरा, जमुना पैकरा सहित ग्रामवासी, मनोज पैकरा, मनहरण सेन, पालक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button