गिधपुरी

ग्राम कोसमदी में ‘आत्मा’ योजना अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन, रबी फसलों की उन्नत तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

डोमार साहू ( गिधपुरी) ग्राम को स मा नदी राम मंदिर चौक में किया गया कार्यक्रम में कृषकों को रबी फसल पर विस्तृत जानकारी दिया गया जिसमें मुख्य रूप से रवि फसलों के संबंध में बीज उपचार ,खेत की तैयारी, रोग कीट प्रबंधन, उचित खाद प्रबंधन,स्वास्थ्य मृदा दशा, विपणन संबंधी जानकारी पीएम आशा योजना में पंजीयन, जैविक खाद बनाने व अपनाने की और प्रेरित कर, फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में धान के अलावा अन्य फसल को अपनाना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, तिलहन उत्पादन, दलहन उत्पादन, मार्केट दशा के अनुरूप कृषि कार्य, उद्यानिकी फसलों का विस्तार,मत्स्य पालन पशुपालन संबंधी जानकारी पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दिया गया, साथ ही वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में किया गया जिससे किसानों ने खेत में पड़े फसल अवशेष को खाद में बदलकर मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ा सके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड पलारी के जनपद अध्यक्ष माननीया श्रीमती सविता भीमसेन यादव जी थी । ग्राम के सरपंच श्री तुलसीराम डहरिया उप सरपंच श्री रतनलाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के सबसे बड़े कृषक पुरस्कार डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रतन से अलंकृत कृषक श्री वामन टिकरिहा ग्राम मुसुवाडीह वह तिलहन क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त श्री नोहर चंद्राकर जी ग्राम सिसदेवरी से और जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार प्राप्त श्री विष्णु साहू जी दतान प से संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए और कृषकों के बीच कृषि संबंधी अपने अनुभव को साझा किया हमारे माननीय पुरस्कार प्राप्त इन किसानों का सम्मान नारियल श्रीफल व फूलों के गुलदस्ता से किया गया, कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में श्री एन आर वर्मा जी भी उपस्थित हुए जिन्होंने रबी फसलों में अंतर वृत्तीय फसलों समन्वित कृषि प्रणाली के बारे में कृषकों को जानकारी दिया
कार्यक्रम में सभी एलाइड डिपार्मेंट के अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें हमारे कृषि विभाग से विकासखंड पलारी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी एन तारम, उद्यान अधीक्षक सेमरिया रोपणी पलारी से पी आर टाइगर, मत्स्य विभाग से वायल रॉबर्ट और पशुपालन विभाग से यादव जी उपस्थित होकर विभाग संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया कार्यक्रम में सुचिन वर्मा कृषि विकास अधिकारी अमेरा, श्रीमती पुष्पांजलि बंजारे विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा पलारी, क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी साहू एवं हमारे ब्लॉक के अन्य क्षेत्रों के कृषि विस्तार अधिकारी बी के मांडवी बलराम राठौड़ श्री राजू टांडे हुमेश ध्रुव अजय साहू लक्ष्मीकांत कश्यप खेमलता वर्मा अन्नपूर्णा बंजारे सुश्री अपर्णा टंडन एवं योगेश कुमार मढरिया सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया,
ग्राम कोसमदी के वरिष्ठ कृषक पुरुषोत्तम साहू टेक राम साहू बालकृष्ण वर्मा भूपेंद्र वर्मा विष्णु साहू बुद्धेश्वर साहू शोभाराम गंगोत्री बाई व ग्राम के अन्य कृषक गण शामिल होकर कृषि संबंधी जानकारी को ग्रहण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button