
लवन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरदा में स्कूली बच्चों द्वारा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बलौदाबाजार की अध्यक्षा श्रीमती सुलोचना यादव ने माँ शारदे के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटकों ने सामाजिक संदेश दिया। विशेष रूप से ‘नशा मुक्ति’, ‘मोबाइल का दुष्प्रभाव’ और ‘स्वच्छता संदेश’ पर आधारित नाटकों की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। इसी क्रम में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति भी बेहद सराहनीय रही। कक्षा 8वीं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘गांधी जी और भारत’ नाटक ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया वही इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव ने कक्षा 8वीं और 5वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 1001 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अन्य अतिथियों व शिक्षकों द्वारा भी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए पारितोषिक प्रदान किए गए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत चिचिरदा के सरपंच जितेंद्र प्रभुवा, पूर्व सरपंच संतोष लसेर, शामलाल पैकरा, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव, एवं एस.एम.सी.सदस्यगण बृहस्पत पैकरा, सुखचरण निषाद, भरत निषाद, त्रिलोकीनाथ निषाद, इतवारी निषाद।प्रधान पाठक (संस्था प्रमुख) भीजराम वर्मा सहित शिक्षकगण मनोज ध्रुव, नरदूराम पैकरा, बापूराम वर्मा, रमेश दीवान, डिगेश्वर साहू, हरेंद्र साहू, जागेश्वर चतुर्वेदी, प्रभा वर्मा, प्रेम पटेल, येदुति दीवान, प्यारेलाल पैकरा, लता ध्रुव, प्यारेलाल बरेठ, प्रमोद दास सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे








