
डोमार साहू ( गिधपुरी)। विश्व वंदनीय संत सम्राट सतगुरु कबीर साहेब जी की असीम कृपा एवं पंथ श्री 108 हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब जी की अनुकंपा से, संत सतलोकवासी महंत गोविंद साहब की पुण्य स्मृति में त्रि-दिवसीय संत समागम एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आध्यात्मिक आयोजन सतगुरु कबीर आश्रम, पोटियाडीह (धमतरी) में परम पूज्य वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पधारे संत-महंतों द्वारा भजन, सत्संग एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है—
दिनांक 17 फरवरी 2026 (मंगलवार)
प्रातः 8:00 बजे — गुरु महिमा पाठ, निशान पूजा एवं संत-महंतों द्वारा भजन सत्संग व प्रवचन।
दिनांक 18 फरवरी 2026 (बुधवार)
दोपहर 12:00 बजे — पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी का शुभ आगमन, आशीर्वाद, भेंट एवं बंदगी।
दिनांक 19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
प्रातः 8:00 बजे — गुरु महिमा पाठ, सत्संग प्रवचन।
इसके पश्चात — विशाल भोजन भंडारा एवं पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी द्वारा चौका आरती।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
विनय:
महंत त्रिलोकी दास साहेब
एवं
सतगुरु कबीर सत्संग समिति, पोटियाडीह (धमतरी)








