गिधपुरी
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब पलारी के, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

डोमार साहू (गिधपुरी) छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के भाई स्व. श्यामसुंदर अग्रवाल के पगड़ी रस्म और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पलारी क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संडी महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष संडी मिथलेश साहू, प्राधिकृत अधिकारी ससहा समिति मुकेश साहू, सुरेंद्र वर्मा, केशव साहू, दीपक वर्मा, परमेश्वरी वर्मा, देवेंद्र साहू, विमल साहू, चेतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



