बलौदाबाजार

वार्षिक उत्सव में राजनीतिक बवाल: बिना निमंत्रण पहुँचे विधायक संदीप साहू, प्राचार्य को भेंट किया संविधान और रामचरितमानस

बलौदाबाजार – शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब कांग्रेस विधायक संदीप साहू बिना औपचारिक निमंत्रण के कार्यक्रम में पहुँच गए। अतिथि सूची में नाम नहीं होने पर विधायक ने इसे क्षेत्र की जनता का अपमान बताया।

विधायक साहू ने प्राचार्य को संविधान, रामचरितमानस और गुलाब का फूल भेंट करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा न बनाया जाए।उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक मतदाताओं वाले प्रदेश के बड़े विधानसभा क्षेत्र के विधायक को आमंत्रित नहीं करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थे जबकि अध्यक्षता गौरीशंकर अग्रवाल कर रहे थे।

विधायक के विरोध के बाद मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि नहीं पहुंचे किसी कारणवह उनका दौरा कार्यक्रम स्थगित हो गया। घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। हालांकि वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम जारी रहा लेकिन इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button