लवन

प्राचीन हनुमान मंदिर में गूंजा जय श्री राम धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव

( रॉकी साहू लवन ) नगर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन हनुमान मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया इस दौरान मंदिर परिसर भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान रहा परंपरा के अनुसार ठीक दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान राम के अवतरण का समय हुआ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। शंख ध्वनि और घंटों की गूँज के बीच भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके पश्चात भव्य मध्याह्न आरती उतारी गई और भगवान को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की मंदिर के सर्वाकार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button