लवन

ग्राम पंचायत पैंजनी में बैटरी स्प्रेयर का वितरण किसानों के चेहरे पर खिली मुस्कान

( रॉकी साहू ) खेती-किसानी को सुगम बनाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत पैंजनी में बैटरी स्प्रेयर वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बलौदा बाजार की अध्यक्षा श्रीमती सुलोचना यादव उपस्थित रहीं

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार के महामंत्री प्रशांत यादव और ग्राम पंचायत पैंजनी के सरपंच लुकेश्वर वर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों का स्वागत ग्रामीणों और कृषकों द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया।

वितरण समारोह के दौरान श्रीमती सुलोचना यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा किसानों की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाना है। बैटरी स्प्रेयर के उपयोग से किसानों को छिड़काव कार्य में कम मेहनत लगेगी और समय की बचत होगी। प्रशांत यादव ने भी किसानों को उन्नत कृषि के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ग्राम के प्रमुख कृषकों अजय वर्मा, धनाराम वर्मा, गणपत साहू।
हलधर वर्मा, मनाराम वर्मा, गंगा प्रसाद यदु।योगेश वर्मा, ओम प्रकाश, टिकेश बंजारे को बैटरी स्प्रेयर प्रदान किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की अंत में सरपंच लुकेश्वर वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button