
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 30 और 31 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा मे आयोजित होने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कसडोल के विधायक संदीप साहू भी शामिल होंगे विदित हो की कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन सीपी ए इंडिया रीजन ज़ोन-6 द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से लगभग 12 विधायक एवं मध्य भारत के विभिन्न राज्यों के युवा विधायक जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा विधायकों को संसदीय प्रणाली विधायी प्रक्रियाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है जिसमे कसडोल विधायक संदीप साहू इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रगति और अपने क्षेत्र के युवाओं की आकांक्षाओं को प्रमुखता से रख सकते हैं वही विधायक संदीप साहू के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में शामिल होने की खबर से कसडोल विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों एवं समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है संसदीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से युवा जनप्रतिनिधियों को आधुनिक लोकतांत्रिक चुनौतियों को समझने और नए विचारों के आदान-प्रदान में मदद मिलती है







