ग्राम डमरू में 6 अप्रैल से भक्ति की बयार श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का होगा भव्य आयोजन

( रॉकी साहू लवन ) ग्राम डमरू की पावन धरा पर माँ महामाया की असीम कृपा से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है आगामी 6 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री हेमप्रकाश पाण्डेय जी के (सुपुत्र पं. श्री प्रीतम पाण्डेय जी महाराज) अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को रसपान कराएंगेआयोजन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का प्रवाह चलेगा सात दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जाएगा जिसमे
06 अप्रैल (सोमवार): भव्य शोभायात्रा, गोकर्ण कथा एवं श्रीमद् भागवत महात्मय।
07 अप्रैल (मंगलवार): शुकदेव आगमन का प्रसंग।08 अप्रैल (बुधवार): ध्रुव चरित्र एवं वामन अवतार वर्णन।09 अप्रैल (गुरुवार): श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव)।10 अप्रैल (शुक्रवार): बाल लीला एवं माखन चोरी प्रसंग।11 अप्रैल (शनिवार): कंस वध एवं रुक्मणी विवाह महोत्सव।12 अप्रैल (रविवार): परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन एवं पूर्णाहुति।इस ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान रामलाल साहू एवं श्रीमती प्रमिला साहू हैं। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन हेतु श्रीमती आकांक्षा गोलू जायसवाल (अध्यक्ष जिला पंचायत), पवन साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत), श्रीमती सुलोचना यादव, श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, श्रीमती प्रमिला साहू (जनपद सदस्य) एवं बंशी साहू (सरपंच ग्राम पंचायत डमरू) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।इस भव्य आयोजन का जिम्मा ‘आस्था ग्राम संगठन ग्राम डमरू/खर्चा’ द्वारा उठाया गया है यज्ञाचार्य के रूप में पं. टिकेश पाण्डेय जी एवं उपाचार्य शुभम शर्मा जी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। कार्यक्रम गुड़ी चौक के पास होगा आयोजनकर्ता समस्त ग्रामवासी – ग्राम डमरू एवं खर्चा है



