लवन

नगर पंचायत लवन सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों को मिला पीपी ई किट

( राकी साहू )
शहरी कार्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के नगरीय निकायों में नमस्ते योजना का संचालन किया जा रहा है वही नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार छत्तीसगढ़ में राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा सुरक्षित व सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों में प्रदान करने सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान किया जा रहा है। देश के हित में कार्य कर रहे सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं उनके परिजनों का कल्याण सरकार का दायित्व है। सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को अपनी आत्म सुरक्षा के लिए जागरूकता बनाने के लिए सरकार द्वारा पीपीई किट का वितरण किया जा रहा है। नगर पंचायत लवन के 3 सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट के साथ गमबूट, हेलमेट, ग्लब्स, मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा का वितरण मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव प्रवेश प्रधान द्वारा किया गया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूर्णतः समाप्त करना, स्वच्छता कार्यो का यंत्रीकरण करना है जिससे कर्मचारियों में सुरक्षित कार्य का वातावरण निर्मित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button