लवन

उप स्वास्थ्य केंद्र डमरू में वृक्षारोपण किया गया

राकी साहू लवन.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र डमरू में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के व्याख्याता कृपासिंधु बघमार, जगदीश हीरा साहू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. लिकेश्वर साहू के द्वारा
वृक्षारोपण किया किया गया। इस अवसर पर ग्राम डमरू के लोगों की भी सहभागिता रही। डॉ लिकेश्वर साहू ने वृक्षारोपण के लाभ के विषय मे लोगों को बताया। विदित हो कि कृपासिंधु बघमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में इको क्लब प्रभारी हैं उनके द्वारा अनवरत पर्यावरण संबंधी कार्य कराये जाते हैं। जगदीश हीरा साहू भी विभिन्न शासकीय जागरूकता कार्यक्रमों में आपना योगदान देते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button