लवन

ग्राम डमरू में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

पंडित प्रीतम पाण्डेय ने सुनाया शुकदेव आगमन का प्रसंग भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

( रॉकी साहू लवन ) ग्राम डमरू में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी कथा के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रीतम पाण्डेय ने अपनी ओजस्वी और अमृतमयी वाणी से उपस्थित भक्तों को भागवत महिमा का रसपान कराया शुकदेव आगमन की कथा का जीवंत वर्णन कथा के दौरान पंडित जी ने शुकदेव जी के आगमन के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और सजीव चित्रण किया उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और जीवन में भक्ति का संचार होता है महाराज जी के भजनों और प्रसंगों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर संचालित की जा रही है कथा के आगामी दिनों में भगवान के विभिन्न अवतारों और उनकी अलौकिक लीलाओं का वर्णन किया जाएगा ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी और आयोजन समिति के सदस्य तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। कथा स्थल पर पेयजल बैठक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के आयोजन समिति सक्रिय हैं भक्तिमय वातावरण से पूरा ग्राम डमरू धर्ममय हो गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button