
रायपुर संभाग अध्यक्ष मनीष साहू के नित्तव में भावी कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन
डोमार साहू (गिधपुरी) – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अंतर्गत रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 09 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार जिले से बड़ी संख्या में आए युवा पदाधिकारियों और साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपना परिचय दिया। बैठक में रायपुर संभाग संयोजक द्वारा आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठन की भावी गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन संगठन सचिव श्री रूपेश साहू द्वारा किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू एवं प्रदेश युवा संयोजक शशिकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में रायपुर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश पदाधिकारी किरण साहू, रोबिन साहू, प्रवीण साहू, हर्ष साहू एवं खुशी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। संभाग संयोजक ने बहुमूल्य समय देकर इस प्रथम बैठक को सफल और सार्थक बनाने के लिए सभी जिलों से पधारे समस्त युवा पदाधिकारियों एवं साथियों का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।



