
बलौदाबाजार, गिरोदपुरी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की लाश मिलने से हड़कम मच गया है विदित हो की ग्राम मटिया तेन्दुभाटा निवासी एक युवक, जो पिछले दो दिनों से लापता था उसका लाश बुधवार को अमोदी खार क्षेत्र के एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। वही शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान पूर्ण चंद केवट, पिता राम प्रसाद केवट, निवासी ग्राम मटिया तेन्दुभाटा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद 10 अगस्त की सुबह अपने पिता के साथ खेत में खाद डालने गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गिरोदपुरी चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।वही बुधवार को अमोदी खार क्षेत्र के एक खेत में पूर्ण चंद केवट का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा फिलहाल पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है फील हाल पुलिस टीम जाँच मे जुट गईं है




