

रायपुर – 15 जनवरी छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट:-
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे पहले कोरोना के 7 नए केस सामने आए हैं. ये 7 मरीज राज्य के 2 जिलों में मिले हैं. बता दें कि रायगढ़ जिले से 5 नए मरीज मिले हैं तथा 2 मरीज बिलासपुर जिले से पाए गए हैं. प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है. इसमें 7 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज के दौरान ठीक हुए हैं. इसके अलावा प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत है.
दिल्ली- पूरे भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नए मामले सामने आये हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,990 पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोई मौत नहीं हुई है। पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए वेरिएंट ‘J.1’ के कारण मामलों में तेजी आई है। सभी को इससे बचने की जरूरत है।सावधानी बरतने से सक्रमण से बचा जा सकता है।




