लवन

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहरौद में केक काट कर बाल दिवस मनाया गया

लवन – शास. उच्च मा. वि. में बाल दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम माँ सरस्वती एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया एवं श्रीफल फोडा गया.
कक्षा 11 वीं छात्र कुणालचंद कोशले एवं 12वीं छात्रा भूमिका पटेल को आज का अतिथि बनाया गया, एवं इसका स्वागत सरपंच दुकलहा राम ध्रुव द्वारा ग़ुलाल लगा कर किया गया साथ ही मंच में उपस्थित शाला विकास समिति क़े सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत ग़ुलाल लगाकर बच्चों क़े द्वारा किया गया। केक भी काटा गया, उदबोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जीवन परिचय में अच्छी अच्छी जानकारी दिया गया। नेहरू जी शिक्षा ग्रहण उसकी लिखी पुस्तक क़े बारे में जानकारी दिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्री दुकलहा राम ध्रुव, शाला विकास समिति क़े अध्यक्ष नेतराम सेन, उपाध्यक्ष भुवन पैकरा, मोतिदास बघेल, काबिल दास बघेल, नंदू रात्रे, अरुण बंजारे एवं शिक्षक गण में संतोष कुमार रात्रे, हेमकुमार निराला, तोमर सिंह डांडे, शिवदयाल मरकाम, योगेश साहू, दीप्ती मैडम, गेंडरे सर आदि उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button