
जांजगीर चांपा – जिले जांजगीर चांपा से भटक कर पहुंचे एक दंतैल हाथी ने गुरुवार को तीन महिलाओं के मौत के घाट उतार दिया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को अपने पैरों तले रौंदने के बाद देर रात इसी दंतैल हाथी ने दो और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।
पहली घटना कटघोरा वन मंडल के ग्राम रलिया में तो दूसरी घटना खैरभवना गांव की है। दंतैल हाथी फिलहाल इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग और पुलिस की टीम दंतैल की निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने समझाइश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा जिले से होते हुए झुण्ड से बिछड़ा एक दंतैल हाथी गुरुवार की सुबह जिले के कटघोरा वन मंडल के जंगलों में घुस आया। सुबह सुबह इस दंतैल हाथी का सामना ग्राम रलिया निवासी गायत्री राठौर उम्र 48 वर्ष पति स्वर्गीय मंगल चंद्र राठौर जो रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी से हो गया। दंतैल हाथी ने महिला को पकड़कर अपने पैरों तले कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने से हाथी वहां से भाग गया जिसके बाद ग्रामीणों ने गायत्री राठौर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। ग्राम रलिया में सुबह महिला को मौत के घाट उतारने के बाद दंतैल हाथी विचरण करते हुए इसी वन मंडल के ग्राम खैरभवना के जंगल में जा पहुंचा था वहां इसी दंतैल हाथी का दो अन्य महिलाओं से हो गया। हाथी ने इन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।
संवाददाता _लोकनाथ साहू / मनमोहन


