
लवन – ग्राम पंचायत जामडीह में 18 फ़रवरी रविवार से नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। जिसका 27 समापन फ़रवरी को होगा। गांव के बा ज़ार चौक में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम का कथा पंडित पुरोहित परमानंद पाण्डेय वाचन कर रहे है। जिसमें कथा सुनने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। शाम में कथा समापन के बाद आसपास के गांवों से पहुंचे भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन किया जा रहा है।

27 फ़रवरी मंगलवार को सहस्त्रधारा हवन प्रसाद वितरण के साथ नवधा का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु नवधा रामायण क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले मानस गायन मंडलियों एवं रामायण प्रेमी एवं श्रोताओं के लिए भोजन भंडारा की व्यवस्था अनवरत 9 दिन तक रखी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारी पवन वर्मा, जीवराखन वर्मा, रेशमलाल वर्मा, खिलेश वर्मा, मनोज वर्मा व्यवस्था बनाने मे जूटे हुए है.





