
आरंग – आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के पिता राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं माता ने पूजा अर्चना कर किया उद्घाटन। इस अवसर पर आरंग सीएमओ और कर्मचारी गण तथा बीजेपी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहें। कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर गुरु बालदास साहेब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विधायक कार्यालय खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को अपने लाडले विधायक से मिलने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा कार्यालय में उनके क्षेत्र के संबंध कार्यों के लिए लोगों से मिलने और उनकी समस्या दूर करने विधायक गुरु साहिब उपस्थित रहेंगे।

कार्यालय उद्घाटन को लेकर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हर बुधवार को जन दर्शन लगाया जाएगा जिसमें क्षेत्र वाशियो की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा.. साथ ही साथ कहा कि यह आम लोगों के लिए पहुंच का सीधा और उनका ही कार्यालय है यहां पर क्षेत्र के लोग अपनी समस्या को जाकर उनको बता सकते हैं। कार्यालय में हमेशा उनकी समस्या सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। बता दे इस कार्यालय उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और आरंग सीएमओ और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।



