कोरबा

आंधी तूफ़ान से स्कुल की छत गिरी,13 बच्चे घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ (खाना खाते वक़्त हुआ हादसा )

कोरबा -छत्तीसगढ़ कोरबा में आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है. यहां के दर्रीपारा प्राथमिक स्कूल में जिस समय छात्र मिड डे मील खा रहे थे.

उसी दौरान तूफान से स्कूल का छज्जा गिर गया. इस घटना में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि तेज तूफान के कारण स्कूल की छत गिर गई और 13 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद सभी बच्चों को तत्काल पसान के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है.

CM विष्णु देव साय ने घटना पर जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कोरबा जिले के पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण स्कूल का छज्जा गिरने से 13 बच्चों के घायल होने की दुःखद खबर प्राप्त हुई. घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, ईश्वर से उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं. साथ ही आगामी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

उप मुख्यमंत्री साव ने कही जांच की बात- जिस समय हादसा हुआ उस समय कोरबा के दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद थे. वह बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. जब मीडिया ने उनसे इस हादसे को लेकर और बच्चों के प्रति लापरवाही पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस मामले में जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button