
बलौदाबाजार कलेक्टर के.एल. चौहान ने मंगलवार को जिला अस्पताल और मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 2 घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कक्षों और लैब का जायजा लिया। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और साफ-सफाई पर संतुष्टि जताई। अस्पताल में उपस्थित मरीजों से अस्पताल के बारे में जाना. इलाज के बारे में पूछताछ जानकारी ली.


