
( डोमार साहू गिधपुरी ) गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत मलपुरी महानदी के किनारे मां डोंगरदेवी प्रतिमा विराजमान है वही माता रानी के दर्शन करने भक्तो द्वारा प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग यहा माता रानी की दर्शन करने आते है वहां के महराज जय प्रकाश वैष्णव ने बताया कि नवरात्र पर्व पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं और भक्तो द्वारा ज्योति प्रज्वलित की जाती है ज्योति प्रज्वलित करने समिति के सदस्यों द्वारा 651 रुपए शुल्क रखा गया है इस बार भी नवरात्र पर्व हेतु तैयारी की जा रही है




