कसडोल

कसडोल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में फ़न फेयर कार्यक्रम का आयोजन विधायक संदीप साहू हुए शामिल

( सबित कुमार टंडन )कसडोल नगर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को आयोजित फ़न फेयर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम में पहुँचने पर विद्यालय प्रबंधन ने उनका भव्य स्वागत किया फ़न फेयर में विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, सामूहिक गीत, नाटक, शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शन और कला प्रदर्शनी शामिल रहे विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया विधायक संदीप साहू ने बच्चों की सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और नवीन सोच का विकास होता है
इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कसडोल के बच्चे शिक्षा और प्रतिभा दोनों में निरंतर प्रगति कर रहे हैं जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक वातावरण विद्यार्थियों की सफलता की मजबूत नींव है
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विधायक साहू ने सभी शिक्षकगणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। फ़न फेयर के दौरान अभिभावकों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिनसे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई दिनभर चले इस उत्सव में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और मनोरंजन स्टॉलों का आनंद लिया

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button