
दिल्ली – देश में आज एक अप्रैल से जहां शराब महंगी और गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। वहीं लोगों को दवाइयों को लिए बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आज से 500 से ज्यादा दवाइयां महंगी हो गई हैं। दवाइयों के रेटों में करीब 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में अब लोगों को एंटी-बयोटिक्स से लेकर पेनकिलर तक खरीदने के लिए ज्यादा क़ीमत चुकानी होंगी.
टाइफाइड,कैंसर, दिल की बीमारी, एनीमिया, मलेरिया, एंटी-सेप्टिक, एंटीबायोटिक को मिलाकर 500 दवाइयां आज से नए रेट पर मिलेंगी। दरअसल, सरकार ने दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स के अनुसार दवाइयों के रेट बढ़ाने की परमिशन दी है। हालांकि नियमानुसार दवा कंपनियां एक साल में 10 प्रतिशत का इजाफा ही रेटों में कर सकती है, लेकिन इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा यानी 12 प्रतिशत ज्यादा कीमत बढ़ाए गए हैं।
विटामिन टैबलेट्स, स्टेरॉयड, पेन किलर्स, TB, कैंसर, मलेरिया, HIV एड्स, एंटी-बयोटिक्स, एंटी डोट्स, एनीमिया, पार्किंसंस, डिमेशियां की दवाएं, एंटी-फंगल मेडिसिन, दिल की बीमारी वाली दवाइयां, त्वचा रोग से जुड़ी औषधियां, प्लाजमा, एंटी-वायरल मेडिसिन, एंटीसेप्टिक्स और कीटाणुनाशक की दवाइयां महंगी हो जाएगी.




