
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद दोनो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली पहुंचे. इस दौरान इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बिहार के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की. दिल्ली दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने संसद भवन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन दोनों को बिहार को लेकर कई अहम निर्देश भी दिए हैं, ताकि बिहार में सरकार सुशासन स्थापित कर सके.
विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि हम बिहार को अराजकता के माहौल और राज्य में अशान्ति से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गए थे।





