
देश के रईसों की लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है. भारती एयरटेल के शेयरों में आए जबरदस्त उछाल के चलते सुनील मित्तल देश के टॉप 10 अमीरों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लक्ष्मी मित्तल को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है.
भारती एयरटेल के स्टॉक में बीते एक साल में 70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इस उछाल की मदद से अरबपति सुनील मित्तल की नेट वर्थ भी उछाल के साथ 19.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. संपत्ति में आई इस बढ़त से सुनील मित्तल ने न केवल स्टील सेक्टर के दिग्गज लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दिया है, साथ ही वो देश के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. स्टॉक में आई तेजी की मदद से मित्तल ने 4 महीने से कम में 3 अरबपतियों को पीछे छोड़ा है.
उनकी नेट वर्थ इस दौरान 3.8 अरब डॉलर बढ़ चुकी है. वह साल की शुरुआत में 13वें स्थान पर थे और अब 10वें पायदान पर आ चुके हैं.




