मुख्यमंत्री

भोजराज नाग के नामांकन में शामिल हुए CM , कहा “कांकेर लोकसभा सीट भाजपा जीत कर आएगी

रायपुर – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर प्रवास के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कोमल हूंपेंडी ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है।
CM विष्णुदेव साय आज कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन में शामिल होने कांकेर पहुंचे थे।

मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिल करने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बात कही। गौरतलब है कि भोजराम नाग के समर्थन में आज कांकेर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन रैली में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। सीएम साय की उपस्थिति में भव्य रैली निकालकर भोजराज नाग ने नामांकन दाखिल किया।

भोजराज ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन के बाद CM विष्णुदेव साय ने दावा किया कि कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा भारी मतों से जीतकर आएगी, इसके साथ ही उन्होंने आज सुबह बीजापुर में मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने पर कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा को सरकार आई है नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है, और इसका नतीजा भी सबके सामने है कि किस तेजी से अब नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।

नामांकन रैली के बाद आम सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि इस बार सभी 11 सीट जीतकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button