लवन

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल

राकी साहू .पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ग्राम चिचिरदा (लवन) में श्रीमती सुलोचना यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बलौदा बाजार के यहां आयोजित 31 मार्च से चल रहे संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा व्यास पंडित कान्हा महाराज से आशीर्वाद लिए तथा
भागवत कथा श्रवण की एवं श्रीमद् भागवत में पुष्पांजलि अर्पण कर क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की इस बीच श्री अग्रवाल ने श्री मद भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताएं मार्गों पर चलने की बात कही।श्री अग्रवाल के साथ भाजपा के कार्यकर्ता गण भी कथा श्रवण करने पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से संतोष कुमार यादव,रामकुमार यादव,पुनीत राम यादव,मंडल अध्यक्ष विजय यादव, गिरधारी वर्मा , पवन साहू , प्रशांत यादव, गोविंद घृतलहरे , नरेश साहू , रामलाल कुर्रे , सुनील टोंडरे , महासिंह यादव, हरिश विश्वकर्मा,प्रांजल यादव ,विकास अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button