भाटापारा

कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात…

भाटापारा – कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है। आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा विधायक के सुरक्षा में विगत एक वर्ष से थे तैनात।
आत्महत्या का कारण अज्ञात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button