कसडोल

नगर पंचायत लवन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक संदीप साहू

( राकी साहू ) नगर पंचायत लवन में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय परिषर में रखा गया था जिसमें कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए इस दौरान उन्होंने उपस्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे विधायक बनने का सौभाग्य मुझे मिला है सभी के वोट मिलने से ही कोई प्रत्याशी निर्वाचित होता है इसी प्रकार से नगर पंचायत लवन में भी सभी के आशीर्वाद से ही अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचित हुए हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष एवं आप सभी नवनिर्वाचित पार्षद सभी कोई एक साथ मिलकर नगर पंचायत लवन में और बेहतर विकास कराएंगे आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button