गिधौरी

केवट निषाद समाज ने श्री राम जानकी जी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया

विनोद केसरवानी गिधौरी
युवा समाज सेवी नगर अध्यक्ष उग्रेश्वर गोपाल केवट एवं मुख्य सलाहकार डॉक्टर मनहरण केवट के कुशल नेतृत्व में ,अजय केवट,जेठूराम केवट,विकास केवट, चंद्रानी केवट,मेनका केवट सहित सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से श्री राम जानकी चौबीस अवतार भगवान की 63 वी वर्ष प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के शुभ अवसर पर लगातार आठवें वर्ष राम जी की भव्य शोभायात्रा ,दूसरे वर्ष नौका विहार का सफल आयोजन किया
महानदी के राम घाट में एक साथ नांव मे श्री राम जानकी सहित अनेक भगवान के रूप जीवंत झांकी व सभी श्रद्धालुओ ने की नौका विहार का आनंद लिया निषादराज नाविक कमेटी के सभी नावीको ने सहयोग में भगवान की सेवा में नांव से नौका विहार कराया.


इसके बाद भगवान श्री राम,लक्ष्मण, सीता, हनुमान, माता, शबरी ,केवट नाविक,वीरांगना बिलासा देवी,गुहा निषादराज जी के रूप में सभी जीवंत झांकी को सुसज्जित रथ में ,घोड़ा बग्घी,में विराजमान कर शिवरीनारायण नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमे 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए
लोकनृत्य कर्मा, डीजे,शबरी धमाल साउंड,में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए भव्य शोभायात्रा रामघाट से शुरू हुई ,मेला ग्राउंड नगर पंचायत के सामने से नटराज चौक,वीडियो चौक, केरा चौक,रपटा घाट,सब्जी बाजार ,शबरी नारायण मंदिर पहुंच मार्ग,मध्यनगरी चौक से बाबा घाट ,रामघाट, होते हुए श्री राम जानकी चौबीस अवतार भगवान मंदिर में संपन्न हुवा
उक्त आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी पूरा नगर राम की धुन जयकारों से गूंज उठा यह आयोजन सबके सहयोग से संपन्न हुवा नगर में यात्रा के दौरान संजय एजेंसी परिवार ,लक्ष्मी वस्त्रालय परिवार ,शांति कुमार कैवर्त्य परिवार सबने आत्मीय स्वागत की जलपान मिस्ठान की व्यवस्था की
भव्य शोभायात्रा में पूरा शिवरीनारायण नगर सहित रायपुर ,बिलासपुर,कोरबा,जांजगीर चांपा, सक्ति,रायगढ़,सारंगढ़ बिलाईगढ़, बलौदाबाजार भांटापारा के लोग शामिल हुए
भव्य शोभायात्रा की आयोजन को लेकर नगर समिति ,युवा समाज,महिला समिति,केंद्रीय समिति ,विभिन्न परिक्षेत्र के समाजसेवियों का विशेष योगदान सहयोग रहा नगर अध्यक्ष ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा की भगवान राम जी भव्य शोभायात्रा रामजी जी कृपा से हुई आगे भी भव्य आयोजन की क्रम जारी रहेगा..
वही सुबह 10 बजे भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा हुई मुख्य यजमान डॉक्टर सनत केवट थे मंदिर के पुजारी विनय दुबे ने पूजा अर्चना कराया मंदिर में ध्वजा रोहण की गई भगवान श्री राम जानकी की आकषर्क राजसी श्रृंगार किया गया। था महाआरती हुई सबको प्रसाद वितरण किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button