लवन

प्राचीन हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

राकी साहू. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लवन नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर मे 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम एवं
हर्षोल्लास के साथ बनाया गया इस अवसर पर प्रातः हनुमान जी का अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष सिंगार किया गया मध्यान 12 बजे महा आरती की गई तत्पश्चात भोग भंडारा प्रसाद वितरण किया गया तथा शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं रात्रि 8 बजे युवा भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात हनुमान जी की आरती की गई पूरा मंदिर जय श्री राम जय श्री हनुमान जी के जयकारो से गूंज उठा सुबह से रात्रि तक भगवान हनुमान जी के दर्शन लाभ लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button