
बोर्ड की परीक्षाओं में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का दबदबा
जिले में एक साथ 5 छात्राओं ने टॉप 10 में बनाया स्थान,कक्षा 12वीं में चार वहीं कक्षा 10वीं में 1 छात्रा ने मारी बाजी
बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के. एल चौहान ने सभी छात्रों को पुष्प कुछ भेंट कर इस उपलब्धि पर बधाई दी.
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की 5 छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित करने के साथ ही अपनी श्रेष्ठता भी साबित किया है।

हाईस्कूल परीक्षा में निधि साहू पिता विक्रमचंद साहू स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गुरूघासीदास इंग्लिश मिडियम कसडोल प्रावीण्य सूची में पंचम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कोपल अम्बस्त पिता कुणाल अम्बस्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गुरु घासीदास इंग्लिश मिडियम कसडोल ने प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान, प्रीति पिता मतवाली यादव शास.उ.मा.वि. करहीबाजार ने प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान, डॉली पटेल पिता लखन लाल पटेल गुरुकुल इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार ने प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान एवं अदिति साहू पिता बिमल साहू स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शिवलाल मेहता शास. उ. मा. वि. भाटापारा ने छठवां स्थान प्राप्त किया है.



