
( रॉकी साहू ) छत्तीसगढ भाजपा के आलाकमान के निर्देशानुसार भाजपा मंडल लवन के मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी की अगुवाई मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने लवन थाना पहुंचकर कांग्रेस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई विदित हो की कुछ दिन पहले कांग्रेस के द्वारा सोशल मिडिया मे आदिवासी विकास विभाग द्वारा वाटर जग खरीदी मे अनियमितता संबंधी भ्रामक खबर प्रसारित किया गया जिसका संज्ञान लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खबर पूर्ण रुप से कपोलकल्पित,मनगढंत मिथ्या और असत्य है।जिस क्रय आदेश का उल्लेख सोशल मिडिया मे कांग्रेस द्वारा प्रसारित किया गया वह 23 फरवरी 2025 को निरस्त किया जा चुका है फिर भी एक निरस्त किए हुए आदेश को आधार मानकर दुर्भावनावश कांग्रेस के द्वारा सरकार के खिलाफ गलत खबर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा जिससे आम जनमानस मे सरकार के प्रति विपरीत वातावरण निर्मित हुआ है जिससे कांग्रेस के खिलाफ भाजपाईयो मे काफी रोष व्याप्त है। आज के इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यादव ,जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत यादव महामंत्री चन्द्रभूषण वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा तृप्ति विश्वास,तोशकुमार यादव , महामंत्री किसान मोर्चा पंकज अग्रवाल, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा विकास अग्रवाल, मंत्री सर्वेन्द्र साहू, गजानन वर्मा, चूड़ामनी सिंघम, एस कुमार धीवर,सुमेन्द्र बार्वे, पार्षद हरप्रसाद बार्वे,गेंदराम सेन, अजय साहू, किशोर बंजारे मंंडल कार्यकारिणी सदस्य अमित वर्मा,गजानन वर्मा,गौरीशंकर वर्मा,कुसुम बाई वर्मा, जन्मेजय टंडन के अलावा बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


